फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The water level in the river is steady

गंगा का जल स्तर हुआ स्थिर, परेशानियां बरकरार

Fri, 26 Aug 2016 02:06 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 26 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
The water level in the river is steady
गंगा का जल स्तर हुआ स्थिर, परेशानियां बरकरार
जिले में गुरुवार को गंगा का जल स्तर 72.56 मीटर पर स्थिर रहा। जलीलपुर , चहनियां और धानापुर में लगे राहत  शिविरों में अबतक ढाई सौ से अधिक लोग पहुंच चुके है।  चहनियां और धानापुर में पीड़ितों ने प्रशासन पर  राहत में शिथिलता का आरोप लगाया।  वाराणसी मुगलसराय जीटी रोड पर पड़ाव के समीप पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी आज पांच गांवों में नीचे उतरा है इससे प्रभावितों की संख्या अभी भी दो लाख  है।
विज्ञापन


चहनियां क्षेत्र के सरैयां गांव में असंतुलित होकर नाव पलटी। उसमें सवार दस लोग बाल-बाल बचे। दुलहीपुर क्षेत्र के कुंडा कला, कुंडा खुर्द, मवईं कला और भिसौड़ी गांव बाढ़ प्रभावित लोग चंदौली सांसद और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान नहीं पहुंचने से नाराज होकर मलोखर स्थिति यादव चौराहे पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


 बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का  सिलसिला जारी है। गुरुवार को मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ.  महेन्द्रनाथ पांडेय ने पड़ाव, दुलहीपुर के आस पास इलाकों के साथ चहनियां  ब्लाक के विभिन्न गांवों में पहुंच कर बाढग्रस्त इलाको की स्थिति का जायजा  लिया।पड़ाव संवाददाता के अनुसार राज्य मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय  जब स्थानीय चौराहे पर पहुंचे तो मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया लेकिन  मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के हाथ से माला पहनना अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह  साढ़े दस  बजे मंत्री बाढ़ गस्त इलाकों के लिए निकल पड़े। सबसे पहले वह बहादुरपुर  गांव पहुंचे। यहां के लोगों ने राज्य मंत्री को अपनी  समस्याएं सुनाई। इस दौरान कुछ परिवार को लचं पैकेट व पानी की बोतलों का  वितरण  अपने हाथों से बांटा और वहां पर पाच सोलर लाइट लगवाने का आदेश दिया।  इस दौरान उन्होंने बाढ़ चौकी जलीलपुर को भी देखा।  इस अवसर पर साधना सिंह ,आलोक वरुण, जिलाधयक्ष सर्वेश कुशवाहा  ,डॉ. विश्वनाथ चौहान ,  विधायक सुशील सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, विष्णुकांत अग्रवाल, देवेन्द्र  सिंह, उदयप्रताप सिंह आदि रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार दोपहर में  महेन्द्र सिंह बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे।


उन्होंने बाढ प्रभावित  पूरा  गणेश, पूरा विजयी, टांडाकला,  सोनबरसा, हसनपुर, तिरगांवा आदि गांवों का  दौरा किया। पूरा गनेश गांव में मंत्री जी ने चौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनी।  इस  मौके पर अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा,गोपाल गुप्ता, बनवारी  पांडेय, प्रमोद पांडेय, कमलाकर पांडेय, डॉ.  संकठा राजभर, दिनेश निषाद  प्रधान पूरा गनेश, डॉ दीपक प्रधान पूरा विजयी, कवि  सोनकर, मुन्ना सिंह,  रामलाल यादव आदि साथ रहे। इसी तरह धानापुर के पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव  ने शेरपुर सरैया, भूसौला, नैढ़ी, हसनपुर, जमालपुर, चकरा, मुकुंदपुर, नादी,   सहेपुर, विजयी का पूरा गांवों में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट  बां टा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed