फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The villagers made ??of Minor cleaning

ग्रामीणों ने माइनर की कराई सफाई

Sat, 19 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 19 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
The villagers made ??of Minor cleaning
धानापुर क्षेत्र के नोनारी गांव में आवाजापुर नहर से निकली शहीदगांव माइनर
विज्ञापन
की शुक्रवार को ग्रामीणों ने समाजसेवी के सहयोग से स्वयं साफ सफाई कर प्रशासन को आइना दिखाया।

 माइनर में उगे झाड़ झंखाड़ की साफ सफाई होने क बाद खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। इससे किसानों में खुशी है।
शहीद गांव माइनर से शहीदगांव, भदाहूं, नोनारी, महराई सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में खेतों की सिंचाई होती है। पिछले कई वर्षों से माइनर की साफ सफाई नहीं हुई है। इससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता।

 ग्रामीणों के अनुसार साफ सफाई न होने से माइनर में बड़े-बडे. घास एवं झाड़ियां उग आयीं। इससे पानी का बहाव रुक गया। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता और खेत परती रह जा रहे थे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से किसानों को पंप सेट के सहारे खेतों तक पानी पहुंचाना पड़ता।

 उबकर किसानों ने स्वयं ही माइनर के साफ सफाई की योजना बनायी। किसानों की बैठक में मौजूद समाजसेवी अंजनी सिंह ने भी साथ देने की सहमति जतायी।

समाजसेवी के सहयोग से ग्रामीणों ने जेसीबी मंगाकर माइनर की खुदाई कराया। इसमें गांव के गंगा कुशवाहा, मोहन विश्वकर्मा, सुरेश कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राजेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, रामदुलारे यादव, बब्बन यादव आदि रहे।
 हिरन यादव  आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed