{"_id":"8fb26035ac7428f26ed970bc730885d1","slug":"the-villagers-agitation-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरपुर गांव के मल्लहिया बस्ती वासियों ने तीन माह पूर्व बिजली का
विज्ञापन
कनेक्शन लिया था लेकिन बिजली नहीं आई और घरों के बल्ब नहीं जले।
बिजली विभाग ने बिजली न भेजकर बिल भेज दिया। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पड़ाव स्थित विद्युत कम्लेन बूथ पर प्रदर्शन किया। विद्युतकर्मियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने और फिर बिल भेजने की मांग की। तीन माह पूर्व बिजली विभाग के अभियान में गांव की तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कनेक्शन लिया था।
बिजली विभाग ने कनेक्शन तो दे दिया मगर गांव में न तो पोल गड़े और न ही तार खिंचे गए। घरों में मीटर भी नहीं लगाया गया। ग्रामीण इंतजार ही करते रहे इसी बीच दो दिन पहले कनेक्शनधारकों को विभाग की तरफ से बिल दे दिया गया।
ग्रामीण मंगलवार को शिकायत बूथ पर पहुंचे संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्रामीण वहां प्रदर्शन करने लगे। बाद में प्रधान वीरेन्द्र यादव से एक्सईएन इसे ठीक कराने का और एसडीओ ने ग्रामीणों से शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में जोहरा बेगम, नगीना, इंदिरा, प्रमिला, बिकानी देवी, चंदा, कुसुम, इंद्रावती, सावित्री, मीना, हीरा, मधु, राधा आदि रहे।