फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The three-day festival begins with the Jalabhishek of Kineshwar Mahadev

Chandauli News: कीनेश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ तीन दिवसीय महोत्सव शुरू

Sat, 23 Aug 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The three-day festival begins with the Jalabhishek of Kineshwar Mahadev
रामगढ़ ​स्थित बाबा कीनाराम की सजी झांकी। संवाद
चहनिया। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय जन्मोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को कीनेश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ हुई।
विज्ञापन

पहले दिन तीस हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। पहले दिन महिलाओं ने सोहर और मंगल गीत गाए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों ने मन मोहा।
तीन दिवसीय जन्मोत्सव के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में आए कांवड़ियों ने बाबा कीनाराम (कीनेश्वर महादेव) का जलाभिषेक किया।
इस दौरान ढोल नगाड़े के बीच पटाखे छोडे़ गए। वहीं बाबा के जन्म पर महिलाओं ने सोहर और मंगल गीत गाए। बाबा कीनाराम की विधि विधान से पूजा कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

इसके बाद बाबा के दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। पहले से कतारबद्ध भक्तों ने जयकारे के बीच बाबा के चरणों में शीश नवाया। देर शाम तक तीस हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किए। इस मौके पर मेले में लोगों ने खूब आनंद लिए। झूला, चरखी, चाट पकौड़े, मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह, कुलदीप वर्मा, धनंंजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, पंकज पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, रूबी सिंह, संगीता सिंह, रीता, सत्या सिंह, आशा देवी, सुगवंती देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed