{"_id":"5761b3064f1c1b847c11c7ae","slug":"the-thirty-five-couple-became-to-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के हुए पैंतीस युगल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे के हुए पैंतीस युगल
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
इंटर काॅलेज में सामूहिक विवाह के मंडप में बैठे युगल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद राम किशुन के पुत्र और जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव की अगुवाई में स्थानीय विकास खंड के बौरी गांव में बुधवार को आयोजित समारोह में 35 जोड़ों ने फेरे लिए। इस दौरान नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिए जिले के प्रतिषि्ठत लोग उपस्थित हुए। विवाह के बाद विवाहित बेटियों को गृहउपयोगी वस्तुओं को देकर ससुराल के लिए विदा किया गया।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव द्वारा प्रति वर्ष कन्याओं का सामुहिक विवाह कराया जाता रहा है। इस बार यह जिम्मेदारी पहली बार जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव ने उठायी। इसके लिए 35 वर और वधुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बुधवार की सुबह से ही सामुहिक विवाह की तैयारी शुरू हो गई। गंजी प्रसाद बालिका इंटर कालेज बौरी में कुछ कमरों में विवाह के लिए युवतियों का सोलह शृंगार किया गया। इसके बाद बारात का इंतजार शुरू हो गया। दोपहर बारह बजे बैंड बाजा के साथ बारात पहुंची। यहां कन्या पक्ष के साथ गणमान्य लोगों ने बारात का भव्य स्वागत किया गया। बारातियों का नाश्ता और खाना दिया गया। इसके बाद वर वधुओं को एक पंक्ति में बैठाया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। वर वधु ने एक दूसरे को वर माला पहनाई और सात वचन के माध्यम से सात जन्मों के लिए एक हुए। विवाह के बाद कन्या को बेड, तोषक, रजाई, पंखा, साइकल और बर्तन सहित अन्य गृह उपयोग की वस्तुएं देकर विदा किया गया। इस दौरान नवयुगल को आर्शीवाद देने के लिए मानो पूरा जिला उमड़ पड़ा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, पूर्व सांसद राम किशुन यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव, चंद्रबली यादव, मुलायम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।