फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The temperature dropped to 8 degrees Celsius, and visibility was only 5 meters

Chandauli News: पारा पहुंचा 8 डिग्री, दृश्यता रही 5 मीटर

Fri, 09 Jan 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped to 8 degrees Celsius, and visibility was only 5 meters
घने कोहरे के बीच टांडाकला पीपापुल पर जाते आते राहगीर। संवाद
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। सुबह चारों ओर ऐसी धुंध रही कि दृश्यता पांच मीटर से भी कम थी। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

कोहरे के साथ चल रही सर्द हवा और गलन ने लोगों को दिनभर कंपकंपी छूट रही और लोग ठिठुरते रहे। वहीं आठ जनवरी इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सिर्फ 14 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे और शीतलहर के चलते जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान घटकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह के समय ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों, चौराहों और बस स्टैंडों पर लोग अलाव के सहारे राहत तलाशते नजर आए। सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। मौसम में जल्द मिल सकती है राहत : प्रदेश मौसम प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि जनवरी के आरंभ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी और शुष्क पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। घने से अत्यधिक घने कोहरे और देर से धूप निकलने के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति है। बताया कि 9 जनवरी के बाद से 11 जनवरी तक कोहरे में कमी और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 10 घंटे लेट

पीडीडीयू नगर। कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल रोक रहा है। बृहस्पतिवार को डाउन नई दिल्ली -भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 10 घंटे तो नई दिल्ली राजेंद्रनगर तेजस राजधानी 2 घंटे लेट रही। दुरंतो को रात 09:48 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन बोर्ड पर दिख रहा है कि सुबह 07:38 पर आएगी। इसी तरह राजेंद्रनगर तेजस राजधानी रात 2 बजे के बजाए 4 बजे पहुंची। वहीं भागलपुर- अजमेर हमसफर एक्सप्रेस 3.32 घंटे लेट रही। वहीं तीन दर्ज से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बावजूद इसके ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। ऐसे में यात्री स्टेशन पर घंटों बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। स्टेशनों पर भी ठंड से बचाव के उपाय नहीं किए गए हैं। ऐसे में यात्री रेलवे को कोसते नजर आ रहे हैं।

2018 में पड़ी थी सबसे ज्यादा ठंड

चंदौली जिले में पिछले सात सालों में सबसे ज्यादा ठंड 2018 में 10 जनवरी को पड़ी थी, जब अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दूसरा सबसे ठंडा दिन 12 जनवरी 2013 रहा, जब अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed