फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The teams from Chandasi and Subhash Nagar won the match

Chandauli News: चंदासी और सुभाष नगर की टीम ने जीते मैच

Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The teams from Chandasi and Subhash Nagar won the match
पीडीडीयू नगर। सुभाष नगर में चल रहे नगर पालिका प्रीमियर लीग क्रिकेट में सोमवार की रात में चंदासी ने रविनगर और सुभाष नगर ने पथरा को पराजित किया। इस तरह टीम अगले चक्र में पहुंच गई। लीग का पहला मुकाबला रविनगर और चंदासी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रविनगर ने सात विकेट खोकर 60 रन बनाए। चंदासी की ओर से अभिषेक ने शानदार गेंदबाजी कर प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदासी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सुभाष नगर और पथरा की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पथरा ने चार विकेट खोकर 89 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर की शुरूआत धीमी रही। यही कारण था कि अंतिम ओवर में 18 रन बनाने थे लेकिन मैन आफ द मैच शिवम के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सुभाषनगर ने 18 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वाराणसी से आए सपा नेता किशन दीक्षित और आप नेता अशोक सिंह ने विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed