फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The team of personnel involved in the ballot paper sorting

मतपत्रों की छंटनी में जुटी कार्मिकों की टीम

Wed, 21 Apr 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
The team of personnel involved in the ballot paper sorting
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार की देर शाम ब्लाक मुख्यालयों को मतपत्र उपलब्ध करा दिया गया था। कर्मचारियों ने बुधवार से प्रत्येक ब्लाक में प्रत्याशियों की संख्या के अनुरूप मतपत्रों की छंटनी का कार्य आरंभ कर दिया है। वहीं बूथों पर मतदाताओं की संख्या के अनुसार मतपत्रों के बंडल भी तैयार किए जा रहे हैं। सदर ब्लाक में पूरे दिन कर्मी कार्य में जुटे रहे। जिले में आगामी 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। पंचायत चुनाव में 14.42 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष निर्वाचन विभाग ने जिले में 57 लाख मतपत्र मंगाए थे। इसे सदर ब्लाक स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था। मंगलवार को मतपत्र ब्लाकों में भेज दिया गया। ब्लाकों में इसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। वहीं अधिकारियों की देखरेख में कार्मियों की टीम मतपत्रों की छंटनी कर रही है। ग्राम पंचायत में प्रत्याशी और मतदाताओं की संख्या के अनुसार मतपत्रों की छंटनी कर बंडल बनाया जा रहा है। यदि किसी ग्राम पंचायत में प्रधान के आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो इसके अनुसार मतपत्र को काटकर शेष सिंबल हटाए जा रहे हैं ताकि मतदाताओं को मुहर लगाने में परेशानी न हो। इस बार ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक साथ मतदान होगा। वहीं एक ही बैलेट बॉक्स में मतपत्र भी डाले जाएंगे।बूथ पर मतदाताओं की संख्या के अनुसार प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्रों के बंडल पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले मतदान सामग्री के पैकेट में रखे जाएंगे। 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां ब्लाकों से बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed