{"_id":"6756f5566a526073c0060b6d","slug":"the-system-is-under-question-claims-failed-water-keeps-accumulating-on-the-main-road-due-to-leakage-of-water-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : सवालों के घेरे में व्यवस्था, दावे हुए फेल, जल निगम पाइप लिकेज से मुख्य सड़क पर जमा रहता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : सवालों के घेरे में व्यवस्था, दावे हुए फेल, जल निगम पाइप लिकेज से मुख्य सड़क पर जमा रहता है पानी
Mon, 09 Dec 2024 07:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2024 07:20 PM IST
सार
जलनिकासी के दावों पर सवाल खड़े होते नजर आए। सोनबरसा गांव में पाइप लिकेज से मुख्य सड़क पर पानी जमा रहता है कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई समाधान न होने से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और अधिकारी तंत्र को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
जलजमाव से जनता परेशान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टांडाकला क्षेत्र सोनबरसा गांव सभा में कई जगहों पर जल निगम पाइप टूट जाने से सड़कों पर पानी इकट्ठा हो जा रहा है, जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनबरसा गांव में जल निगम पानी टंकी की व्यवस्था नहीं होने से टांडा कला जल निगम पानी टंकी से सप्लाई दी जाती है। बरसों से पाइप बिछे होने के कारण जंग खाकर पाइप झड़ चुकी है जिसके कारण जय हिंद पब्लिक स्कूल के सामने सीसी सड़क पर पानी का रिसाव से स्कूल के गेट के सामने पानी बराबर इकट्ठा रहता है। छोटे-छोटे छात्र स्कूल जाते हैं तो सामने से आ रही गाड़ी पानी से होकर गुजरती है तो उसके छींटे बच्चों के ड्रेस पर एवं स्कूल के दीवारों पर कीचड़ वाला पानी पडने से खराब होता रहता है।
विज्ञापन
बलुआ जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क पर जल निगम पाइप के पानी इकट्ठा होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसी तरह बाजार में मोहित मेडिकल स्टोर के सामने पाइप फटने से पानी दुकान के सामने जमा रहता है। हरबंस सिंह, शमशेर सिंह,जयप्रकाश जयसवाल, अशोक सिंह, बबलू गुप्ता,आदि ग्रामीण व बाजार के दुकानदारों में कहा कि जल निगम पाइप गांव में कई जगहों पर फटी होने से दुकानों व स्कूलों के सामने पानी जमा रहने से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान किया जाए नहीं तो हम लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे ।
विज्ञापन