फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The student, under the influence of deception, had accused the teacher of molestation.

Chandauli News: बहकावे में आकर छात्रा ने शिक्षक पर लगाया था छेड़खानी का आरोप

Fri, 19 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The student, under the influence of deception, had accused the teacher of molestation.
कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा की ओर से शिक्षक पर लगाए गए छेड़खानी के आरोप की पुलिस जांच में पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी बताए गए शिक्षक को थाने लाकर छात्रा, उसके परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की, जिसमें मामला निराधार पाया गया। इस संबंध में एबीएस अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ आरोप लगाया था, जिसकी सूचना पर पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक, छात्रा व उसके परिजनों को थाने ले गई। मामले की गहन जांच की गई, जिसमें आरोप सही नहीं पाए गए। वहीं चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि छात्रा की लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। पूछताछ में सामने आया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर छात्रा ने शिक्षक पर आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed