फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The station turned into a cantonment on the call of Bihar bandh

बिहार बंद के आह्वान पर छावनी में तब्दील रहा स्टेशन

Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The station turned into a cantonment on the call of Bihar bandh
पीडीडीयू नगर। रेलवे के ग्रुप डी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर छात्रों का आंदोलन थम नहीं रहा है। रेलवे की ओर से सफाई देने और हाई लेवल जांच कमेटी गठित करने के बाद भी युवाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया। इसको देखते हुए पीडीडीयू रेल मंडल में सतर्कता रही। पीडीडीयू जंक्शन पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। दिन भर विशेष सतर्कता बरती गई। वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी आशीष मिश्र ने जवानों के साथ गया स्टेशन पर कैंप किया। वहीं सैयदराजा, दुर्गावती, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आदि स्टेशनों पर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

रेलवे की एनटीपीसी (नन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी) परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया था। गणतंत्र दिवस पर गया में उपद्रवियों ने ट्रेन में आग लगा दी थी। बिहार बंद में भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

रेल परिचालन में कोई बाधा न हो और रेलवे ट्रैक पर कोई उत्पात न नहीं इसको देखते हुए पूरे स्टेशन परिसर को 25 पॉइंट में बाटा गया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जिला पुलिस कर्मियों की टीम दिन भर संयुक्त रूप से स्टेशन पर भ्रमण करती रही। ट्रेनों में भी विशेष जांच की गई। यात्रियों को हमेशा सतर्क रहने का आह्वान किया। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सैयदराजा, दुर्गावती, भभुआ, सासाराम, डेहरी आन सोन, गया सहित अन्य स्टेशनों पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने जवानों के साथ गया स्टेशन पर कैंप किया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीीय नगर। रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप डी की परीक्षाओं मे गड़बड़ी के बाद पीडीडीयू मंडल के सासाराम में छात्रों की ओर से तोड़ फोड़ करने और गया स्टेशन पर रेलवे कोच में आग लगाने की घटना के बाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र तीन दिनों से गया में कैंप कर रहे हैं। गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस के दो सौ जवानों की तैनाती की गई है। इस माले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को उपद्रवी छात्रों ने गया रेलवे स्टेशन के यार्ड में खडे़ यात्री ट्रेन के कोच में आग लगा दी थी। इसके बाद से वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र अधिकारियों की टीम के साथ गया स्टेशन पर पहुंच गए। वहीं वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक गुड्स मोहम्मद इकबाल भी मालगाड़ी की सुरक्षा और समय से परिचालन के लिए कैंप किए हुए हैं। शुक्रवार को छात्रों की ओर से बिहार बंद का आह्वान करने के मद्देनजर कमांडेंट ने गया के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में पहुंच कर संचालकों से बात की। बाद में उन्होंने सासाराम पहुंच कर भी कोचिंग संचालकों से बात की और छात्रों को उपद्रव से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं बिहार बंद को देखते हुए चंदौली, सैयदराजा, दुर्गावती, भभुआ, सासाराम, डेहरी, गया, विक्रमगंज समेत लगभग दर्जन भर स्टेशनों पर फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही स्थानी पुलिस भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed