फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The slogan of not transformer

ट्रांसफार्मर न लगने पर की नारेबाजी

Tue, 13 Dec 2016 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 13 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The slogan of not transformer
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बरहनी विकास खंड के बहेरा गांव के  लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  विद्युतीकरण योजना के तहत 3 माह बाद  भी ट्रांसफार्मर न लगने से नाराज होकर बिजली विभाग और संबंधित ठेकेदार  के खिलाफ सोमवार को दोपहर में  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन  किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही  ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता है तो हम कंदवा  ककरैत मार्ग पर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

बहेरा गांव में पंडित दीनदयाल  उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत 3 माह पूर्व खंभा गाड़ कर केबिल  और तार  खींच दिया गया, लेकिन 3 माह बाद भी ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर  नहीं लगाया  गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और संबंधित ठेकेदार से कई  बार गुहार  लगाई लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इससे सोमवार को लोगों का  गुस्सा भड़क उठा  और वे विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए  विरोध प्रदर्शन  करने लगे । प्रदर्शन करने वालों में व्यास मुनि, सत्यदेव,  अरविंद, मधुसूदन, राम आशीष, राहुल, शिव मुनि, राम बली, ओम प्रकाश,  पप्पू, श्री  निवास, विजय कांत, मिंटू, सतीश, रविकांत, श्रीकिशुन आदि  शामिल  रहे ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed