फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The siege of ADM

एडीएम का किया घेराव

Sun, 03 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 03 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
The siege of ADM
फ्रेट कोरीडोर और एनएच-2 योजना में प्रभावित  किसानों और प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारियों की शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित बैठक में सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थित से नाराज किसानों ने कार्यालय में मौजूद  एडीएम का घेराव किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन संवेदहनहीन है। किसानों ने अधिग्रहित जमीनों के बदले में पांच लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। एडीएम शिवकुमार शर्मा ने लोगों को समझाकर वापस किया।
विज्ञापन


दरअसल फ्रेट कोरीडोर और एनएच-2 योजना में प्रभावित किसानों और लोगों ने विगत  26 दिसंबर को  विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसानों का कहना है कि डीएम  ने दो जनवरी  को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक, एनएच और  रेलवे के  अधिकारियों संग किसानों की वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। आज भारी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट  पहुंचे।

पता चला  कि कार्यालय में कोई भी सक्षम  अधिकारी मौजूद नहीं है। एडीएम शिवकुमार  शर्मा  ही उपस्थित थे। काफी  संख्या में किसान डीएम  कार्यालय  में घुस  गए और  समस्या  के निराकरण की मांग करने लगे।

किसानों का कहना है कि बगैर मांगों को  पूरा  किए किसानों और  गरीब  लोगों की  जमीन पर  कब्जा किया जा रहा है। डीएफसीसीआईएल  और  परियोजना निदेशक राष्ट्रीय  राजमार्ग द्वारा काश्तकारों की कोई  भी  मांग नहीं मानी जा रही है।

कहा कि 2013 में दी गई धारा 29 और  अनुसूची एक और  दो को पारदर्शी  रूप से लागू किया जाए और  पुराने आदेश को निरस्त  किया जाए, परियोजनाओं से प्रभावति लोगों  को एकमुश्त  पांच लाख रुपये दिए जाएं।

 किसानों ने  कलेक्ट्रेट  के बाहर नारेबाजी करते  हुए  मांगे पूरी नहीं करने पर  आंदोलन की चेतावनी दी। एडीएम ने समस्या को  उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


 इस अवसर  पर कांग्रेस  जिलाध्यक्ष देवेंद्र  सिंह, शमील  मिल्की, श्रवण  कुमार, गुलाब चंद्र, सलीम  अंसारी, सरवर आलम, महेंद्र  प्रसाद,  कृष्णकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed