{"_id":"6aff572eb6c45a15a501f88c","slug":"the-scout-guide-training-camp-commenced-chandauli-news-c-189-1-chl1002-157906-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद चंदौली के तत्वावधान में अशोक इंटर कॉलेज, बबुरी में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत और इतिहास की जानकारी दी।
इस मौके पर गाइड प्रशिक्षक लक्ष्मी, प्रमोद कुमार सिंह, शशिकला सिंह, सविता सिंह और सतेंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। संवाद