{"_id":"3d549555ec3eb47dd719a64ffa6ba549","slug":"the-road-dameged-in-a-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में सड़क खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में सड़क खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा विकास खंड अंतर्गत नसीरपुर पट्टन गांव की दलित बस्ती में जाने के
विज्ञापन
लिए जिला पंचायत निधि से बनी सड़क एक माह के भीतर ही खराब हो गई।
इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह जिला पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रोड को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि नसीरपुर पट्टन गांव में दलित बस्ती में जाने के लिए एक माह पूर्व ही सीसी रोड का निर्माण किया गया। इससे बस्ती के लोगों को लगा कि अब उनकी राह आसान होगी, लेकिन बनने के एक माह बाद ही सड़क धंसने लगी है।
सड़क बनने के दौरान ही ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से मानक का अनुपालन न होने की शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इसका नतीजा यह हुआ कि सड़क एक माह के भीतर पूरी तरह खराब हो गई। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू कन्हैया लाल, बाबूलाल, भंटू राऌम, गुलाब, श्रवण, लल्लू, शशि, राजा, ओमप्रकाश, विशाल, रामकुंवर, निब्बू आदि मौजूद रहे ।