फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The registration of ten new traders

दस नए व्यापारियों का हुआ पंजीयन

Wed, 23 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 23 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
The registration of ten new traders
नगर के जीटी रोड स्थित भीम बाबा मंदिर के समीप मंगलवार की  सुबह वाणिज्य कर
विज्ञापन
विभाग द्वारा व्यापारियों की सहूलियत एवं राजस्व  बढ़ोत्तरी के लिए शिविर लगाया गया।

शिविर में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। शिविर में दस नए व्यापारियों का पंजीयन किया गया, जबकि 25 व्यापारियों को पंजीयन के लिए चिह्नित किया गया।


शिविर में वाणिज्य कर विभाग खंड 3 के असिस्टेंट कमिश्नर सीमा सरोज ने कहा कि वाराणसी स्थित  कार्यालय में पहुंचकर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान  उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए कैंप से व्यापारियों से सीधे जुड़ने  का मौक़ा मिला है।

इस दौरान 10 नए पंजीयन के साथ साथ नगर में ऐसे कई व्यवसायी जैसे  हार्डवेयर ,किराना ,रेडीमेड मिष्ठान्न की दुकान के साथ 25 दूकानदारों को  पंजीयन लेने के लिए चिह्नित किया गया है।

कहा कि यदि 15 दिन के भीतर वे पंजीयन नहीं  कराते हैं तो उन पर पेनाल्टी की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी  व्यापारियों से रिटर्न भरने एवं समय से टैक्स जमा करने की अपील की।

 इस  दौरान वाणिज्य कर अधिकारी  चंदौली खंड 3 के राकेश मोहन पांडेय, एनआई सी के असिस्टेंट प्रोग्रामर जौहर मुमताज व अधिवक्ता अंशुमान उपाध्याय, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed