फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The rain was accompanied by a storm, trees fell on electric wires and poles,

Chandauli News: तेज आंधी के साथ हुई बारिश, बिजली के तार और खंभे पर गिरे पेड़, आपूर्ति बाधित

Wed, 03 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The rain was accompanied by a storm, trees fell on electric wires and poles,
सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर नसीरपुर गांव के समीप गिरा पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। करीब एक सप्ताह की उमसभरी गर्मी के बाद मंगलवार की भोर से जिले का मौसम बदला। भोर में हुई अच्छी बारिश के बाद दिन के एक बजे के करीब आंधी के साथ 15 मिनट हुई मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया। बारिश रुकने के बाद भी बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही जिससे मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ बिजली के खंभों व तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान थे। मंगलवार की भोर में अचानक मौसम बदला और बारिश आरंभ हो गई। इस दौरान रुक-रुककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया लेकिन दिन के एक बजे के करीब अचानक आसमान पर काले बादल छा गए जिससे दिन में ही अंधकार छा गया। कुछ ही देर बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश से नगर के कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। सूख रही धान की फसल को इस समय पानी की सख्त जरूरत थी। नहरों में पानी कम होने से टेल के किसान परेशान थे। बारिश के बाद उनकी सिंचाई की समस्या दूर हो गई है। उनका कहना है कि बारिश से धान की फसल को नई संजीवनी मिली है।

इस संबंध में राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन सितंबर तक बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed