फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The rain grew cold

बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 28 Jan 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 28 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
The rain grew cold
रिमझिम बारिश से मंगलवार को मौसम काफी बदला रहा। सुबह से आसमान में बादल
विज्ञापन
छाए रहे। प्रात: शुरू हुई बारिश ने गलन और ठंडक तेजी से बढ़ा दिया।

ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। इस बारिश से आलू  की फसल के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई।
दरअसल बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए होने से किसान बारिश की आशंका से चिंतित थे।

किसान रमेश यादव, दीनानाथ सिंह, अवधेश के अनुसार इस बारिश से लाभ और हानि दोनों हो सकता है। बिना भराई वाले गेहूं की फसल को फायदा हुआ है, वहीं आलू की फसल को नुकसान होगा।

मंगलवार की प्रात: बारिश की फुहार तेजी से बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा दिया। सबसे अधिक दिक्कत गरीब तबके के लोगों को हुई, जिनके पास सिर छिपाने के लिए खुद का आशियाना नहीं है। दूसरी ओर बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैल गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed