{"_id":"23a57d33c39bc3f6df892ab5b3933b8c","slug":"the-poor-get-benefits-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को मिले योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को मिले योजनाओं का लाभ
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें जिले के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बीआरजीएफ सहित तमाम सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। वहीं सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने विकास भवन में विद्युत बाधित होने के बाद जनरेटर क्रय करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत मुगलसराय, चकिया, चंदौली, सैयदराजा में ट्रांसफार्मर बदलने सहित तमाम कार्यों के लिए 33 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई। सांसद ने कहा कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जनपद के सड़कों का निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग प्रयासरत है। इसकी मरम्मत और निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये शीघ्र ही अवमुक्त किए जाएंगे। कहा कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराया जाएगा। यह भी प्रयास होगा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों व विधवाओं को अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समाजवादी पेंशन योजना की तारीफ की। कहा कि इस योजना का लाभ प्रत्येक गरीब को अवश्य मिलना चाहिए।
बीआरजीएफ के अंतर्गत लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बीआरजीएफ की धनराशि भेजी जाए। पेयजल योजना के अंतर्गत चकिया, नौगढ़, शहाबगंज को विशेष लाभ दिए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत धानापुर व चहनियां ब्लाक का चयन किया गया। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं हैं उनका संचालन ईमानदारी व निष्ठा के साथ अधिकारी करें, ताकि जनता को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि मनरेगा व बीआरजीएफ योजना संबंधित जो भी पत्रावलियां जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के पास हैं वह सोमवार तक लेकर उपस्थित हों।
विज्ञापन
इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों में अधिकारी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इस अवसर पर छत्रबली सिंह, जगदीश सिंह, बीबी सिंह, सीपी सिंह, कमलजीत सिंह, डा. आरएन सिंह आदि उपस्थित रहे।