फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The police are your friends; feel free to share your problem.

Chandauli News: पुलिस आपकी मित्र है, बेझिझक बताएं अपनी समस्या

Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The police are your friends; feel free to share your problem.
पीडीडीयू नगर के सहजौर ​स्थित पन्नो देवी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं के स
पीडीडीयू नगर। छिमिया सहजौन स्थित पन्नो देवी इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी अरुण सिंह कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। यदि किसी के साथ कोई अपराध होता है या वह किसी परेशानी में है, तो उसे बिना झिझक पुलिस को सूचना देनी चाहिए। कहा कि पुलिस आपकी मित्र है और मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें अधिकांश हादसे हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं बिना हेलमेट बाइक पर नहीं बैठेंगे और अपने माता-पिता, भाई तथा अन्य परिजनों को भी हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलना चाहिए, लेकिन अधिकांश लोग इस नियम का पालन नहीं करते। तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुदामा यादव, रामबचन पटेल, मोहम्मद रफीक, शंभू यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं 200 से ज्यादा की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्राओं के सवाल, सीओ के जवाब
सवाल-- यदि कोई रास्ते में छेड़छाड़ करे तो सबसे पहले क्या करें?-रश्मि कुमारी

जवाब--घबराएं नहीं। सुरक्षित स्थान पर जाएं, आसपास के लोगों से मदद लें और तुरंत 112 या 1090 पर कॉल करें। घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को जरूर दें।




सवाल--अगर सोशल मीडिया पर कोई परेशान करे या फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करे तो क्या करें?--काजल

जवाब--ऐसे व्यक्ति को जवाब न दें। उसके स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें। पुलिस ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करती है।



सवाल--क्या बिना हेलमेट स्कूल के पास भी चालान हो सकता है?-ज्योति
जवाब--बिल्कुल। हेलमेट हर जगह जरूरी है। यह सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जान बचाने के लिए है।



सवाल--अगर किसी दोस्त के साथ अपराध हो जाए और वह शिकायत करने से डर रहा हो तो क्या करें?--अंशिका
जवाब--उसे पुलिस के पास आने के लिए प्रेरित करें। यदि वह डर रहा है तो आप स्वयं भी सूचना दे सकते हैं। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखती है और कानून के अनुसार उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed