फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The playground of BP Higher Secondary School is in a bad condition

Chandauli : खस्ता हाल में है बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल का खेल मैदान, शाम होते ही बन जाता है जुआरियों का अड्डा

Thu, 26 Dec 2024 06:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 06:43 PM IST
सार

सरकार खेल को बढ़ावा देने के तमाम प्रयास कर रही है लेकिन चंदौली में तस्वीर निराश करने वाली है। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंड्री का खेल मैदान कूड़े का ढ़ेर बना हुआ है और प्रशासनिक अधिकारी इस पर मौन नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों ने आवाज उठाई है।

विज्ञापन
The playground of BP Higher Secondary School is in a bad condition
बदहाल खेल मैदान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिन खेल मैदानों में क्रिकेट, फुटबाल,खो खो, कबड्डी और हॉकी जैसे खेल होने चाहिए वहां जानवरों की चहलकदमी और कूड़े के ढेर हैं। यही नहीं शाम होते-होते ये जुआरियों के अड्डे भी बन जाते हैं। बीपी हायर सेकंडरी स्कूल दुलहीपुर के खेल मैदान का यही हाल है। मैदान पर सूअर लौटते है। मैदान की स्थिति काफी बदहाल है।

विज्ञापन


बीपी हायर सेकंडरी स्कूल दुलहीपुर का खेल मैदान जुआरियों का अड्डा बन चुका है। वहीं बाउंड्री टूटी होने के चलते आवारा जानवर भी यहां डेरा जमाए रहते हैं। आस-पास रहने वाले लोगों ने इसे कूड़ेघर का रूप दे दिया है। खेल मैदान भी ऊबड़-खाबड़ है। यहां भी जानवर विचरण करते रहते हैं तो संसाधनों की कमी के चलते प्रतिभाएं भी आगे नहीं बढ़ पा रहीं।
विज्ञापन


जबकि इस विद्यालय में 800 सौ छात्र व छात्राएं शिक्षण लेते हैं तो वहीं दोपहर में छुट्टी के दौरान खेल ग्राउंड में खेलते भी है। हर साल बरसात में आसपास के गांवों का गंदा पानी इस खेल ग्राउंड आने के कारण पांच महीने जमा रहता है, जिसके कारण विद्यालय की चाहरदीवारी जगह जगह टूट कर गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण क्षेत्र के बकरी ,सूअर, गाय और आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। जिस कारण इस विद्यालय के खेल में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं का प्रतिभा भी खत्म होने लगी है। दुर्भाग्यवश इस ओर न तो जिला प्रशासन न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान दे रहें है।


इस सम्बंध में विद्यालय के प्राचार्य किशोर कुमार ने बताया कि इस ग्राउंड में निरंतर राजनैतिक दलों का कार्यक्रम होता रहता है। इसकी सूचना विभाग व जनप्रतिनिधियों को दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी ने सूध नहीं लिया है। इस खेल ग्राउंड में निरंतर आवारा पशुओं के आने के कारण बच्चों को खेलते समय वहां उपस्थित रहते हैं। ताकि कोई बच्चों को परेशानी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed