{"_id":"6414b667d5a334b8f20af434","slug":"the-pipeline-has-been-torn-for-a-month-angry-villagers-demonstrated-chandauli-news-c-20-1-107830-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक महीने से फटी है पाइप लाइन, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक महीने से फटी है पाइप लाइन, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जलीलपुर गांव के समीप छह लेन सड़क निर्माण के दौरान एक माह पूर्व फटी जलनिगम की पाइप लाइन मरम्मत नहीं हो ने नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पड़ाव- पीडीडीयू नगर मार्ग पर जलीलपुर गांव के समीपजीटी रोड के किनारे कार्यदाई संस्था द्वारा मिट्टी की खोदाई कर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। खोदाई के चलते एक माह पूर्व पाइप लाइन कट गई। इससे पूरा पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। दुकानों के सामने पानी भर जाने के कारण ग्राहकों को आनेजाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
परेशान होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक नहीं कराई गई तो हमलोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान भरत लाल, संतोषविश्वकर्मा, रतन विश्वकर्मा, रतन विश्वकर्मा, धीरज कुमार, राधेश्यामगुप्ता, इमाम गुड्डू, बबलू खान मौजूद रहे।