फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pillars were removed but the connection was not connected, people were troubled by the heat the whole night.

Chandauli News: खंभे हटाए पर नहीं जोड़ा कनेक्शन, पूरी रात गर्मी से परेशान रहे लोग

Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The pillars were removed but the connection was not connected, people were troubled by the heat the whole night.
दुलहीपुर। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन निर्माण के दौरान बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है। बुधवार को खंभे तो हटाए गए लेकिन शाम को पुनः कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, जिससे एक हजार घरों में रातभर अंधेरा रहा। बृहस्पतिवार को सुबह नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तब कर्मचारियों ने कनेक्शन जोड़ दिया। दुलहीपुर के साहुपूरी मार्ग वाले क्षेत्र में बिजली गुल रहने से लोग रतजगा करने को मजबूर रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत रही। इस समय पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन का काम चल रहा है। इसके लिए 750 खंभों की सिप्टिंग का काम चल रहा है। अब तक करीब 400 पोल हटा दिए गए हैं। बुधवार को सुबह दुलहीपुर-साहुपूरी मार्ग के मोहल्ले की बिजली काट दी गई। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली रात भर गुल रही। सुबह लोेगों ने हंगामा किया तो दोपहर में कनेक्शन जोड़ दिया गया। प्रदर्शन में मुन्ना अली, फिरोज आलम, मुहम्मद युनुस, एजाज अली, मन्नान कुरैशी रहे। कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर स्यामजी बंजारा ने बताया कि जमीन देने में लोक निर्माण विभाग की सुस्ती के कारण काम तेजी से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed