फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The performance on dirt

गंदगी पर किया प्रदर्शन

Wed, 28 Sep 2016 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 28 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
The performance on dirt
कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 काली महाल स्थित मलिन बस्ती में जगह-जगह जल जमाव व साफ सफाई की व्यवस्था न होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित अधिशासी अधिकारी कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। वहां अधिकारी के मौजूद न रहने पर लोग धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद मौके पर ईओ के प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह को प्रदर्शनकारियों ने पत्र सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर सोलह काली महाल के मलिन बस्ती में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। काफी दिनों से सफाई न होने से वहां नारकीय स्थिति बनी हुई है।  समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष संदीप बरनवाल के नेतृत्व में  मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ दफ्तर के बाहर  प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व नगर पालिका द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से वहां नाली एवं सड़क निर्माण का कार्य कराया गया था, लेकिन घटिया सामग्री का इस्तेमाल किये जाने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं तो नालियां भी टूट गयी हैं। जिससे बरसात के बाद से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई न करने से गंदगी का ढ़ेर   जमा है।
विज्ञापन

 क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बस्ती में गंदगी के बाबत पहले भी कई बार शिकायत की जा चुुकी है। लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। वहीं गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इस दौरान संजीवन लाल रजक, सोनू, जैकी, पिंटू, शिवा, राजन, रोहित, ओमकार, वीरेन्द्र, विक्रम गुप्ता, राकेश आदि      मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed