फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The performance of crops for compensation

फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 07 Aug 2016 01:02 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 07 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के बाद खेतों में जल जमाव से बर्बाद हुई धान की फसल के मुआवजा की मांग के समर्थन में किसानों के साथ कांग्रेसियों ने शनिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसीलदार को घेर कर भूमि पर बैठाया और समस्या सुनाई। कहा कि मुआवजा नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बरसात के कारण किसानों की खेत जलमग्न हो गई है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने जलमग्न खेतों और ड्रेनों का निरीक्षण कर किसानों को समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। बावजूद किसानों को समस्या से निजात न मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने बैठकर नारेबाजी की। अंत में तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा को जमीन पर  बैठाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। किसानों की लगातार दो बार फसल बर्बाद हुई लेकिन शासन-प्रशासन स्तर से कोई मदद नहीं किया जा रहा है। कहा कि एक सप्ताह में किसानों को समस्या से निजात नही मिला तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विक्की सिंह, आशुतोष सिंह, बबलू सिंह, पंकज सिंह, रणविजय सिंह, राहुल, मुकेश नंदन, कमल सिंह, धमेन्द्र प्रताप सिंह, रविकांत पाण्डेय, शिवराज मौर्य, पारस सिंह आदि मौेजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed