फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The people repairs the street

लोगों ने की गली की मरम्मत

Mon, 04 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 04 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
The people repairs the street
नगर के हनुमानपुर अहिरान बस्ती की बदहाल गली पर जब नगर पालिका ने ध्यान
विज्ञापन
नहीं दिया तो मुहल्ले वालों ने रविवार की सुबह स्वयं इसकी मरम्मत शुरू कर दी।

इसको लेकर जहां लोगों में पालिका के प्रति गुस्सा दिखा, वहीं कार्य को लेकर बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चों में खूब उत्साह रहा।
नगर पालिका के वार्ड संख्या नौ हनुमानपुर अहिरान बस्ती के लोगों ने बताया कि अहिरान बस्ती में वर्षों पूर्व पालिका प्रशासन ने चौका बिछवाया था। बाद में पत्थर उखड़ने लगे और सड़क ऊबड़ खाबड़ हो गई।

 यही नहीं इससे गली के किनारे बनी नाली भी जाम हो गई और पानी गली में बहने लगा। जिससे इस रास्ते पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मुहल्ले के लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से गली की मरम्मत के लिए गुहार लगाई। सुनवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी।


इससे नाराज होकर मुहल्ले के लोगों ने रविवार की सुबह फावड़ा और फरसा उठा लिया। लोगों ने नाली साफ की और चौका को ठीक कर गली की पूरी मरम्मत की। मरम्मत कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ दो वर्षों से गली खराब है और बार बार प्रार्थना पत्र देकर गली की मरम्मत की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 इस दौरान गणेश यादव, वीरबहादुर यादव, जोगेन्द्र यादव, रविन्द्र, राजन, रोहित, बाबू, विनोद, सनोज, गोलू, अरविंद पाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed