फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pain of farmers is not listening to the government: Rakesh Tikait

सरकार को नहीं सुनाई दे रहा किसानों का दर्द: राकेश टिकैत

Thu, 08 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The pain of farmers is not listening to the government: Rakesh Tikait
सैयदराजा के जेठमलपुर मोड़ पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत कर - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के जेठमलपुर मोड़ पर बिहार के करगहर में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत का किसान विकास मंच व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को लेकर केंद्र सरकार बहरी बन गई है। उनको किसानों के दर्द व फरियाद सुनाई नहीं दे रहे हैं। केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रच रही है। इन कानूनों से किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। कहा कि देश के किसान व जनता मिलकर केंद्र सरकार को नए किसान कानून वापस लेने पर विवश कर देंगे। मौजूद किसानों से यह भी कहा की वे भी मुहिम से जुड़कर किसान आंदोलन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर किसान यूनियन वाराणसी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, राष्ट्रीय सचिव जयराम सिंह, किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष पारसनाथ तिवारी, सुरेश बनवासी, राधेश्याम पांडेय, राज बहादुर सिंह, रजनीश पांडेय, हरिद्वार सिंह, अशोक द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed