फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The old man who went out for a walk died after being hit by a pickup.

टहलने निकले वृद्ध की पिकअप के धक्के से मौत

Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The old man who went out for a walk died after being hit by a pickup.
शहाबगंज। स्थानीय थाना के परासी खुर्द गांव के समीप शुक्रवार की सुबह छह बजे पिकअप के धक्के से सड़क पर टहलने निकले वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के परासी खुर्द्र गांव निवासी शिवनाथ मौर्य (65) प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए निकलते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह भी शिवनाथ गांव के अन्य लोगों के साथ गांव के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच सुबह छह बजे विशुनपुरा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे स्थित खंभे को टक्कर मारते हुए शिवनाथ को रौंद दिया। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग कुछ समझते पिकअप का चालक वाहन को छोड़ वहां से भाग निकला। वृद्ध के मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों के साथ पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस घटना में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed