फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The need to preserve heritage: Virendra Singh

धरोहरों को संजोकर रखने की जरूरत : वीरेंद्र सिंह

Sun, 29 Mar 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The need to preserve heritage: Virendra Singh
कंदवा के अमड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू राम नरेश सिंह की पुण्यतिथि पर उप​स्थित लो
क्षेत्र के अमड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू राम नरेश सिंह की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महान विभूतियों ने हमें जो कुछ भी धरोहर के रूप में दिया है उसे संजोकर रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामनरेश सिंह ने अमड़ा और ओयरचक में 24 शैय्या का संयुक्त अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र, राजकीय पशु अस्पताल, साधन सहकारी समिति, सिंचाई विभाग के डाक बंगले का निर्माण कराया था। जो आज जीर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि उन धरोहरों को संवारने वाला कोई नहीं है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य मंत्री अरविंद सिंह ने कहा कि अमड़ा गांव में जन्मे जनता के सेवक रामनरेश सिंह क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र, बिजली उपकेंद्र की व्यवस्था कराई थी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि प्रो. सतीश कुमार राय ने कहा कि नरवन परगना की माटी में समय-समय पर ऐसी विभूतियां जन्मीं जिन्होंने अपने त्याग- बलिदान एवं महत्वपूर्ण कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्र स्तर पर क्षेत्र को विशिष्ट स्थान और गौरव दिलाया। मौके पर प्रो. ऋषिकेश सिंह, प्रो. मनोज सिंह, अंजनी सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान धनंजय सिंह, प्रभु नारायण सिंह लल्ला, अनुज सिंह,सुनील सिंह, रतन सिंह,सत्य नारायण राजभर, दुर्गादत्त तिवारी, अरुण सिंह, सुमंत सिंह अन्ना रहे। अध्यक्षता प्रो. रमाकांत सिंह और संचालन डॉ. समर बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed