फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The need of the hour is the formation of the upper caste commission: Anjani Singh

सवर्ण आयोग का गठन समय की मांग: अंजनी सिंह

Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The need of the hour is the formation of the upper caste commission: Anjani Singh
चंदौली। समाजवादी चिंतक, पूर्व सैनिक एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपती प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मांग किया कि सरकार सवर्ण आयोग का गठन करके सवर्ण समाज के मान-सम्मान एवं हितों की सुरक्षा करे। अंजनी सिंह ने कहा कि जिस तरह से देश में अनुसूचित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक आयोग का गठन कर समाज के लोगों के विकास की योजनाएं संचालित की जा रही। ठीक उसी प्रकार सवर्ण आयोग का भी गठन करना नितांत जरूरी है जो समय की मांग भी है। कहा कि भारत सबका है और सबको एक बराबरी में बोलने, रहने व जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार है। समाज के दबे कुचले अनुसूचित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज को विकास की दरकार है उनका विकास उनकी मदद बेहद जरूरी है लेकिन सवर्ण समाज को हाशिए पर रखकर मजबूत भारत के निर्माण की कल्पना बेमानी होगी। कहा कि एक भारत है बाकी सब भारतीय हैं। बस एक भगवान है बाकी सब इंसान है इस तर्ज पर भारत सरकार अलग-अलग नियमों द्वारा समाज में भिन्नता पैदा करना दूरी पैदा करना किसी समाज के साथ अन्याय करना सरकार का कर्तव्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed