फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The names and numbers of secretaries and village heads have not been changed on the website.

Chandauli News: बेवसाइट पर नहीं बदले सचिवों, ग्राम प्रधानों के नाम और नंबर

Mon, 02 Mar 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The names and numbers of secretaries and village heads have not been changed on the website.
राजदरी।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार शासन-प्रशासन को डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं, लेकिन चंदौली का पंचायती राज विभाग इस मुहिम में पिछड़ता नजर आ रहा है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पिछले पांच वर्षों से ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के नाम व मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं।
जनपद के नौ विकासखंड- बरहनी, चंदौली, नियामताबाद, चहनिया, सकलडीहा, धानापुर, चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ की ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति के करीब है, जबकि वेबसाइट पर आज भी वर्ष 2022 से पहले के प्रधानों और सचिवों की जानकारी दर्ज है। इससे ग्रामीणों को भारी भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी योजना, समस्या या आवश्यक कार्य के लिए वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर संपर्क करने पर अधिकांश फोन बंद मिलते हैं या संबंधित व्यक्ति अब पद पर नहीं है। दूरस्थ क्षेत्रों, विशेषकर नौगढ़ और चकिया के ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में बार-बार ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था को मजबूत किया है। योजनाओं की निगरानी, भुगतान प्रक्रिया और शिकायत निवारण तक ऑनलाइन किए गए हैं। लेकिन जब बुनियादी जानकारी ही अपडेट नहीं होगी तो डिजिटल व्यवस्था की उपयोगिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। वेबसाइट अपडेट करने की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों की है, लेकिन शासन के निर्देशों के बावजूद वर्षों से डेटा संशोधित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कोट--
मामला संज्ञान में आया है। पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों के वर्तमान प्रधानों और सचिवों की जानकारी शीघ्र अपडेट की जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जनहित से जुड़े किसी भी विषय में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-- चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed