फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The municipality caught 15 stray animals and sent them to a shelter center.

Chandauli News: 15 छुट्टा पशुओंं को नगर पालिका ने पकड़कर भेजा आश्रय केंद्र

Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The municipality caught 15 stray animals and sent them to a shelter center.
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई है। आये दिन कोई ना कोई इसका शिकार हो जा रहा है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद नगर पालिका कर्मचारी हरकत में आये। मंगलवार को नगर पालिकाकर्मियों ने कैटल कैचर की मदद से 15 छुट्टा पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय स्थल पर भेजा। नगर पालिका ईओ के अनुसार छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर में चकिया तिराहे से लेकर नई सट्टी तक छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई है। सड़क के अलावा पशु गलियों में भी दिनभर बैठे रहते हैं। कई बार छुट्टा पशु लोगों पर हमलावर भी हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क और गलियों में फैले गोबर के चलते कई बार महिलाएं और बच्चे फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। शहर में छुट्टा पशुओं की भरमार को लेकर अक्सर लोग सोशल मीडिया के विभिन्न संसाधनों के जरिये अधिकारियों से शिकायत भी करते हैं। शहर में पशुओं की बढ़ी संख्या पर जिलाधिकारी मिले सख्त निर्देश के बाद नगर पालिक प्रशासन हरकत में आया । मंगलवार को अभियान चलाकर चकिया तिराहा, पराहुपुर, पथरा समेत विभिन्न क्षेत्रों से 15 पशुओं को पकड़ा। इसमें गायों को कठौड़ी स्थित पशु आश्रय केंद्र भेज दिया। वहीं सांडों को मुगलचक स्थित पशु आश्रय केंद्र पर भिजवाया। इस संबंध में नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि छुट़्टा पशुओं को पकड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed