फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The movement of animals will increase in Chandraprabha Wildlife Sanctuary.

Chandauli News: चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में बढ़ेगी जानवरों की चहलकदमी

Mon, 29 Sep 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The movement of animals will increase in Chandraprabha Wildlife Sanctuary.
चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में अब एक बार फिर से जंगली जानवरों की चहलकदमी देखने को मिलेगी। प्रदेश के किसी भी जिले में रेस्क्यू कर पकड़े गए जंगली जानवर चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य बिहार में छोड़े जाएंगे। वन विभाग के इस निर्णय से चंद्रप्रभा अभयारण्य में वन्य जीवों की संख्या बढ़ेगी। इस दिशा में पहला कदम 22 सितंबर को उठाया गया। बिजनौर से एक तेंदुए को लाकर चंद्रप्रभा अभयारण्य में छोड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों मानना है कि इस पहल से चंद्रप्रभा जंगल में जैव विविधता मजबूत होगी। पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बेहतर होगा। जानवरों की संख्या बढ़ने से जंगल में वन्य जीवों के शिकार और लकड़ी की कटान पर लगाम लगेगी। अधिकारियों का कहना है कि चंद्रप्रभा जंगल में बाहर से आने वाले जानवर यहां की प्राकृतिक परिस्थितियों के साथ जल्दी तालमेल बैठा लेते हैं। इसलिए चंद्रप्रभा को वन्य जीवों के पुनर्वास केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि विभाग के इस कदम से पर्यटक चंद्रप्रभा अभयारण्य में दुर्लभ वन्य जीवों को देख सकेंगे। चंद्रप्रभा अभ्यारण जल्द ही इको-टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन जाएगा। वन विभाग की ओर से सड़क किनारे और सेंचुरी एरिया में पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों को चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लाेगाें से जंगल में पिकनिक न मनाने की अपील की है। कभी भी झाड़ी से अचानक जंगली जानवर निकल सकते हैं। विभाग का कहना है जंगल में शांति जरूरी है। अखिलेश कुमार दुबे रेंजर चंद्रप्रभा अभयारण्य ने बताया कि चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में वन्य जीवों की संख्या बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। रेस्क्यू किए गए जानवरों को यहां छोड़ने से जैव विविधता भी सुदृढ़ होगी और जंगल का प्राकृतिक संतुलन भी कायम रहेगा। ग्रामीणों और पर्यटकों से अपील हैं कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed