फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The moneylenders beat up the mediator's brother, pulled out his nails, and burnt him with cigarettes when he became unconscious

Chandauli News: सूदखोरों ने मध्यस्थ के भाई को पीटा, नाखून उखाड़े, बेहोश होने पर सिगरेट से जलाया

Fri, 13 Jun 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The moneylenders beat up the mediator's brother, pulled out his nails, and burnt him with cigarettes when he became unconscious
पीडीडीयू नगर। बबुरी कस्बे में ब्याज पर पैसा दिलाने के विवाद में सूदखोरों ने मध्यस्थ के भाई को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा, फिर उसके नाखून उखाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि पिटाई के बाद जब युवक बेहोश हो गया तो सिगरेट से जलाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, दो लोगों काे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव के नील दास ने बृहस्पतिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि नील के भाई रंग दास ने बबुरी बाजार निवासी रतनदीप वर्मा से सतीश नाम के व्यक्ति को कार बंधक रखकर एक लाख 80 हजार रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। इस रकम पर 6 फीसदी मासिक ब्याज तय हुआ था। मगर सतीश ने पैसा समय पर नहीं लाैटाया। आरोप है कि रतनदीप वर्मा ने दोनों भाइयों को समझाैते के लिए बुधवार की रात बुलवाया था। नील को आरोपियों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित के खाते से 23 हजार 500 रुपये निकाल लिए। अंगूठी और बाइक भी छीन ली। इसके बाद नील को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने बबुरी थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रतनदीप वर्मा, प्रियम वर्मा और उसके दोस्त शहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा लिखकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed