फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The miscreants shot the partner during the dispute

Chandauli News: विवाद के दौरान बदमाशों ने साथी को मारी थी गोली

Sun, 22 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the partner during the dispute
चंदौली। पिछले दिनों साथी को गोली मार कर घायल करने के एक आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। अभी पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गिरफ्तार बदमाश ने स्वीकार किया कि छह साथी लूट की योजना बना रहे थे। योजना में असफल होने पर साथी को गोली मार दी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए थे। चंदौली के एक निजी अस्पताल में 20 जनवरी की रात कुछ लोगों ने युवक को जख्मी हाल में भर्ती कराया और भाग गए। युवक की जांघ में गोली लगी थी। घायल युवक मोनू ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद के बाद गोली लगने से वह घायल हुआ है। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गोली कांड में गाजीपुर जिले के बलवंत यादव, शाहीद अंसारी, छोटू, रोहित चौहान, सिप्पी मुसलमान और मनोज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। रविवार की सुबह गश्त के दौरान मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के समीप से गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के खिदिलपुर निवासी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मनोज ने बताया कि 20 जनवरी को अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गोधना के समीप अग्रवाल ट्रेडर्स के संचालक को लूटने के लिए गए थे। यहां चौकीदार और सीसी कैमरा लगा देख लौट गए। इसके बाद सभी लोग एक जगह बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच मोनू और अन्य साथियों में विवाद के दौरान तमंचे से गोली चल गई। गोली मोनू के जांध में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed