फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The miscreants ran away with jewelry worth five lakhs on the pretext of cleaning it, one was caught

Chandauli News: साफ करने के बहाने पांच लाख के आभूषण लेकर भागे बदमाश, एक पकड़ा गया

Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away with jewelry worth five lakhs on the pretext of cleaning it, one was caught
नियामताबाद। अलीनगर थाने के घुरो गांव में मंगलवार को दोपहर में बाइक सवार दो युवक गहने साफ करने के बहाने गुलाब तिवारी के घर से 5 लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर भाग निकले। इस बीच ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घुरो गांव के गुलाब तिवारी के घर मंगलवार को बाइक से दो लोग पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो बहू ने दरवाजा खोला। दोनों ने सोने-चांदी के गहने को साफ करने की बात कही। बहू ने पहले अपना पायल साफ करने को दिया। पायल साफ होने पर विश्वास बढ़ गया। महिला ने घर में रखी सोने की हार, चूड़़ी, कुंडल सहित अन्य गहने सफाई के लिए दिया। इसी बीच सफाई करने के लिए एक व्यक्ति ने झोले से स्प्रे निकाला और उसे एक महिला के चेहरे पर मार दिया। इससे महिला को दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद दोनों सोने-चांदी के गहने लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया, हालांकि दूसरा भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed