फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The miscreants beat up the young man at five hundred meters from the police station

थाने से पांच सौ मीटर पर नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटा

Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the young man at five hundred meters from the police station
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर राजकीय महिला चिकित्सालय के पास मंगलवार की रात 11 बजे एक बाइकसवार युवक की कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है लेकिन थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर हाईकोर्ट में किसी काम से गए हुए हैं लेकिन थाने के प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरहीं गांव निवासी शिवकुमार चौहान (28) पीडीडीयू नगर के एक मॉल में काम करता है। मंगलवार को ड्यूटी से छूटने के बाद वह घर जाने लगा। शिवकुमार ने बताया कि गांव के दो मित्र कल्लू और मंगल को ले जाने के लिए वह जैसे ही राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने रुका वैसे ही एक बाइक सवार उसके पास आकर रुका और उसको देखने लगा। काफी घूरने के बाद उसने सड़क के उस पार खड़ें पांच-छह नकाबपोश लोगों से कहा कि यही है। फिर सभी मिलकर लातघूसों से मुझे मारने लगे। मैं बार-बार मारने का कारण पूछता रहा पर किसी ने नहीं बताया। करीब पांच मिनट तक मुझे मारते रहे। शिवकुमार ने बताया कि उसके बाद वह थाने गया वहां आवेदन देने को कहा गया, जब मौके पर चलकर सीसीटीवी कैमरा चेक करने को कहा लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। बुधवार की सुबह युवक खुद शंकर मिष्ठान भंडार से सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, जिसमें मारपीट की घटना साफ है। वह बृहस्पतिवार को फिर थाने गया पर फिर उसे यही जवाब मिला कि इंस्पेक्टर आएंगे तो कार्रवाई होगी। युवक काफी डरा हुआ है उसका कहना है कि मुझे डर है मेरे साथ कुछ हो न जाए पर पुलिस मदद ही नहीं कर रही है। इस संदर्भ में मुगलसराय थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मैं किसी आवश्यक कार्य से हाईकोर्ट आया हूं। युवक ने मुझे बृहस्पतिवार की शाम फोन किया है। मैने उसे सुबह बुलाया है। मामले की पड़ताल कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed