फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The mercury dropped three degrees but there was no respite from the heat.

Chandauli News: तीन डिग्री पारा लुढ़का पर गर्मी से राहत नहीं

Fri, 21 Jun 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped three degrees but there was no respite from the heat.
पीडीडीयू नगर। मौसम में बदलाव होने से मानसून ने आहट दे दी है। बादल छाने और नम हवाएं चलने से तीन डिग्री पारा लुढ़क गया लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार की रात से बाछल छाने और बूंदाबांदी होने से जिले का मौसम बदला नजर आया। बृहस्पतिवार को सुबह भी बादल छाए रहे और नम हवाएं चलने से लोगों को राहत महसूस की। तीन डिग्री लुढ़कर सुबह अधिकतम तापमान लुढ़ककर 40 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकल आई, जिससे तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतक तापमान बढ़ने से गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है, जिससे दिनभर लोग पसीना पोछते रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात औरपुरवा हवाओं के कारण मौसम बदल रहा है। 24 जून तक बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed