{"_id":"5ffca8718ebc3e31d7010b0c","slug":"the-main-accused-in-the-murder-of-munshi-sonkar-arrested-three-on-the-run-chandauli-news-vns5684516149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी सोनकर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन चल रहे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशी सोनकर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन चल रहे फरार
विज्ञापन
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ-खंडवारी गांव निवासी मुंशी सोनकर की हत्या अवैध असलहे के कारोबार और रुपये के लेनदेन में हुई थी। सोमवार को पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि बलुआ पुलिस रविवार की देर रात हत्यारोपी विकास यादव को सैदपुर बैरियर से पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपने साथियों के साथ मुंशी सोनकर की हत्या करने की बात स्वीकार की। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना ईंट का टुकड़ा, ब्रेजा कार की चाभियां, मृतक की सिकड़ी व रुद्राक्ष की माला पुलिस ने बरामद कर ली है। हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं जिन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
एएसपी प्रेमचंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विकास यादव वाराणसी के चौबेेपर थाना क्षेत्र के रैमला गांव का निवासी है। वह मुंशी सोनकर से अवैध असलहे खरीदकर बेचा करता था। एएसपी की पूछताछ में विकास ने बताया कि मुंशी का उसपर असलहों की खरीद का कुछ पैसा बकाया चल रहा था, जिसे लेकर मुंशी ने कई बार उसे मारा-पीटा। साथ ही उसे बेइज्जत करता रहता था। इस बात से विकास काफी खिन्न व खुन्नस खाए हुए था। एएसपी ने बताया कि बीते छह जनवरी को विकास के साथी वाराणसी के रोहनिया थाने के बच्छांव निवासी मुलायम यादव, चोलापुर थाना क्षेत्र के इमलिया-मुनारी गांव निवासी रोहित यादव और जौनपुर निवासी भिक्खू यादव चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगतुआ कस्बे स्थित मुर्गी फार्म पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान विकास के कहने पर मुंशी सोनकर की हत्या की सभी ने मिलकर साजिश की। इसके बाद मुलायम के मोबाइल से मुंशी को फोन करके तमंचा खरीदने की बातचीत की और सात जनवरी को विकास व रोहित अपाचे से मुंशी सोनकर के घर गए, जहां उसने मोबाइल में एक पिस्टल की फोटो दिखाई और 25 हजार में खरीद का सौदा तय हुआ। इसके बाद सभी मुंशी की ब्रेजा कार से बलुआ स्थित एटीएम केंद्र से 10 हजार रुपये निकाले और वहां से बलुआ गंगा पुल पार करके भगतुआ पहुंचे और शराब खरीदी। मुंशी सोनकर समेत सभी हत्यारोपी, विकास के मुर्गी फार्म पर पहुंचे, जहां शराब पीने के बाद मुंशी की लात-मुक्के से पिटाई की और उसका हाथ व मुंह बांधकर कमरे में कैद कर दिया। रात होने के बाद मुंशी को ब्रेजा कार से लेकर पलिया गांव के मैदान पर पहुंचे। वहां मुंशी को ईंट के टुकड़े से सिर पर वार किया और गला दबाकर मारना चाहा। इसके बाद मुलायम ने कई बार मुंशी के शरीर पर कार से रौंदा और मुंशी की मौत की पुष्टि होने के बाद उसका पर्स, सिकड़ी व अन्य सामान लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया कि विकास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बुलेट, खून से सना ईंट व अन्य सामान बरामद कर लिया है। विकास के ऊपर बलुआ और चौबेपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैँ।