{"_id":"61f93bd4eb76de1829538e5a","slug":"the-lockers-on-which-the-lock-was-installed-thieves-searched-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: जिन लॉकरों पर लगवाया गया था ताला, चोरो ने उसे ही खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: जिन लॉकरों पर लगवाया गया था ताला, चोरो ने उसे ही खंगाला
सार
चंदौली में इलाहाबाद इंडियन बैंक के लॉकर तोड़कर चोरी करने का मामला, उपभोक्ताओं ने बैंककर्मियों पर शक जताया, की नारेबाजी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के इलाहाबाद इंडियन बैंक के लॉकरों से आभूषणों की चोरी के मामले की जानकारी होने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शाखा पर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को संभाला गया। इसके बाद लोगों को लॉकरों को दिखाया गया। जांच में पाया गया कि कुल 40 लॉकर तोड़कर चोरों ने चोरी की है। उपभोक्ताओं ने बैंककर्मियों पर शक जताते हुए कहा कि जिन लॉकरों पर अलग से ताले लगवाए गए थे, चोरों ने उसे ही निशाना बनाया है। एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों को जांच के लिए लगाया गया है।
मुख्यालय पर एसपी आवास के समीप इलाहाबाद इंडियन बैंक में रविवार की रात चोरों ने 40 लॉकर तोड़ दिए थे। मंगलवार को जानकारी होने पर बैंक के कई उपभोक्ता बैंक पहुंचे। सभी लॉकर देखने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको समझाया और फिर लॉकर दिखाया गया। केजी नंदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि बैंक में उनका लाकर है, जिसे चोरों ने काट दिया है, परंतु मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्योंकि बैंक मैनेजर के द्वारा जिन लॉकरों पर ग्राहकों से अलग से ताले लगवाए गए थे, उन्ही लॉकरों को निशाना बनाया गया है।

ऐसे में कहीं ना कहीं बैंक कर्मियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उपभोक्ताओं को बैंक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। अफसर और पुलिस गोलमोल जवाब दे रहे हैं। सदलपुरा की प्रतिभा सिंह ने बताया कि इंडियन बैंक में उनका लाकर है, जिसे चोरों ने खंगाल लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी संजीव सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनका जितने मूल्य का सामान गया है, उसकी लिखित सूचना थाने में दें।
बैंक मैनेजर ने सिर्फ लॉकर टूटने की दी जानकारी
चंदौली के इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बैंक से गायब आभूषणों का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने केवल 40 लॉकरों के टूटने की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से दी है।