फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The livelihoods of those selling tea, breakfast, and sweets rest upon wood-and-charcoal stoves.

Chandauli News: लकड़ी-कोयले के चूल्हे पर टिकी चाय, नाश्ता और मिठाई बेचने वालों की आजीविका

Wed, 01 Apr 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The livelihoods of those selling tea, breakfast, and sweets rest upon wood-and-charcoal stoves.
क्षेत्र में रसोई व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति न होने से छोटे व्यापारियों के व्यवसाय पर भी गहरा असर पड़ रहा है। खासकर चाय, नाश्ता और मिठाई की दुकानों पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है। गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते दुकानदारों ने अब पारंपरिक लकड़ी और कोयले के चूल्हों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के दुकानदार अशोक कुमार,शिव कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, छोटू, मनोज आदि का कहना है कि बीते कई दिनों से गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। मिठाई और नाश्ते की दुकान चलाने वाले व्यापारियों ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने पर उन्होंने दुकान के बाहर ही लकड़ी और कोयले का चूल्हा बनाकर काम शुरू कर दिया है। कहा कि लकड़ी और कोयले के इस्तेमाल से जहां लागत बढ़ रही है, वहीं धुएं के कारण स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक निक्कू सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। नियम से गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed