फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Horticulture Department distributed 22 thousand plants

Chandauli News: उद्यान विभाग ने वितरित किए 22 हजार पौधे

Fri, 04 Jul 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Horticulture Department distributed 22 thousand plants
पीडीडीयू नगर। उद्यान विभाग को शासन की ओर से डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग ने एक जुलाई से पौधों का वितरण शुरू कर दिया है। पहले दिन जिला उद्यान अधिकारी की मौजूदगी में शहाबगंज में पौधे वितरित किए गए थे। वहीं बुधवार को धानापुर व चहनिया ब्लॉक के कई विभागों ने करीब 22 हजार पौधे वितरण के लिए उद्यान विभाग से प्राप्त किए। जल्दी ही पौधों काे इच्छुक लोगों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन दिनों पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में भी वन व उद्यान विभाग की ओर से पौधे लगाने के लिए पौधे वितरित किए जा रहे हैं। उद्यान विभाग को डेढ़ लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत विभाग एक जुलाई से पौधे वितरित कर रहा है। अभियान के पहले दिन एक जुलाई को जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र दूबे की देखरेख में शहाबगंज स्थित विभाग के पौधशाला में करीब एक हजार पौधे वितरित किए गए थे। इसके बाद विभाग इच्छुक विभागों, संस्थाओं, किसानों व लोगों को पौधे वितरित किए जा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 22 हजार पौधे वितरित किए जा चुके हैं। सरकारी विभागों के अलावा सहकारी समितियों, किसानों, पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं, निजी व शासकीय शिक्षण संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद व आम लोगों को आम, अमरूद, कटहल, नीम, सहजन, बेल, नीबू समेत अन्य फलदार व छायादार पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed