फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The horrors of partition shown through photo exhibition

Chandauli News: फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई विभाजन की विभीषिका

Thu, 15 Aug 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The horrors of partition shown through photo exhibition
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवककी पूर्व संध्या पर बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसी तरह केंद्रीय विद्यालय परिसर में भी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दर्द समझाया गया। वहीं नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में विकसित भारत के लिए आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर देश विभाजन की विभीषिका को दर्शाती एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने फीता काट कर किया।
इसी तरह नगर पालिका इंटर कॉलेज के सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि जाति और धर्म के भेद को समाप्त कर आपसी प्रेम व भाईचारे से ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने भी विचार व्यक्त किये। सिंधी समाज से राजू मल्ल, प्रभु मल्ल नें भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी लाल मन प्रसाद, डॉ. रविशेखर शर्मा, राजीव सिंह, मयंक मोहन, फ़िरोज खान, डॉ. अशोक त्रिपाठी, राम उग्रह गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, प्रद्युम्न गुप्ता, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन योगेश सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने किया। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित विभाजन की विभिषिका प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार भारती और प्राचार्य केके भारती ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed