फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The holes in the safety of railway!

रेलवे की सुरक्षा में हैं छेद ही छेद !

Sat, 17 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 17 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
The holes in the safety of railway!
 माओवादियों के बंद के ऐलान के मद्देनजर मंडल रेल प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा
विज्ञापन
को लेकर मुस्तैद है। रेल कर्मियों से लेकर सुरक्षा कर्मियों को पैनी नजर रखने के साथ ही ट्रेनों के परिचालन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हंै।


 बावजूद इसके एशिया में महत्वपूर्ण माने जाने वाले रेलवे स्टेशन मुगलसराय और तकरीबन आठ किलोमीटर तक फैले यार्ड की सुरक्षा के अलग से कोई प्रबंध नहीं किए गए। ऐसे में किसी बड़ी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।



भारतीय रेल में मुगलसराय स्टेशन ए प्लस श्रेणी के अंतर्गत आता है। सुरक्षा की बात की जाए तो यार्ड और रेलवे स्टेशन दोनों पूरी तरह खुले हुए हैं। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर काफी समय पूर्व डोर मेटल डिटेक्टर लगा रहता था लेकिन वर्तमान में वह भी गायब है।




वहां न तो कोई सुरक्षा कर्मी की तैनाती है और न ही रेलवे कर्मचारी। प्लेटफार्म चाहे हावड़ा छोर हो या फिर दिल्ली छोर की ओर, पूरी तरह खुले हैं।




आरपीएफ वेस्ट पोस्ट और जीआरपी थाना दोनों ही हावड़ा छोर की तरफ हैं। दिल्ली छोर की ओर तो सुरक्षा तंत्र बहुत कम दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed