फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The freedom fighters had hoisted the tricolor at the Syedaraja police station.

आजादी के दीवानों ने सैयदराजा थाने पर फहरा दिया था तिरंगा

Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The freedom fighters had hoisted the tricolor at the Syedaraja police station.
कंदवा। वर्ष 1942 में गांधी जी के आह्वान पर शुरू हुए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जिले में भी एक बड़ा आंदोलन हुआ था। आजादी के दीवानों ने सैयदराजा थाने पर झंडा फहरा दिया था। इस आंदोलन में कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव के रामदेव सिंह भी शामिल हुए थे। इस दौरान अंग्रेज सिपाहियों द्वारा चलाई गई गोली से वे गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का दौर था। इस क्रम में 28 अगस्त 1942 को क्रांतिकारियों ने सैयदराजा थाने पर तिरंगा फहरा दिया था। इस दौरान अंग्रेजों के बंदूकों से निकली गोली से गणेश सिंह, श्रीधर और फेकू राय शहीद हो गए जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उन घायलों में अरंगी गांव निवासी रामदेव सिंह भी शामिल थे। अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें छह माह की सजा भी सुनाई थी। इस आंदोलन की याद में सैयदराजा और चंदौली में बने शहीद स्मारक में रामदेव सिंह का नाम दर्ज है। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने भारत सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन को स्वीकार नहीं किया था। सरकार ने उन्हें वर्ष 1953 में ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया था। पेशे से किसान रहे रामदेव सिंह 1955 में हुए प्रथम जिला पंचायत चुनाव में निर्विरोध सदस्य चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। वर्ष 1972 में रामदेव सिंह की मृत्यु हो गई। उनकी याद में उनके गांव में मुख्य द्वार और गेट भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed