{"_id":"305ef1dbe440b9ecad3e2bf211e10576","slug":"the-four-contenders-for-red-beacon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती के चार दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती के चार दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 02 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम
विज्ञापन
कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। गहमाहगमी के बीच चार
प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम के समक्ष नामांकन
पत्र दाखिल किया।
नामांकन करने वालों में सपा से संतोष यादव, बसपा से छत्रबली सिंह, भाजपा से किरन सिंह और निर्दल प्रत्याशी के रूप में सरिता सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किये गए थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह की पत्नी सरिता सिंह सोनू ने सादगी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद बसपा अधिकृत प्रत्याशी छत्रबली सिंह पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र आरओ के समक्ष दाखिल किया।
उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र आदि रहे। इसके पश्चात सकलडीहा विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरन सिंह ने अपने समर्थकों के कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
अंत में सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के पुत्र संतोष यादव ने जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव, विधायक मनोज सिंह डब्लू, विधायक पूनम सोनकर आदि मौजूद रहीं।
सुबह से ही नामांकन स्थल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। मजिस्ट्रेट के साथ ही क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। नामांकन समाप्ति के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।