{"_id":"58adf50e4f1c1b731cb2378a","slug":"the-four-coaches-of-train-derail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के चार डिब्बे हुए बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के चार डिब्बे हुए बेपटरी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हावड़ा (जीसी) ट्रैक पर स्थानीय मंडल के भभुआ रोड रेलवे स्टेेशन पर शाम पांच बजकर पांच मिनट पर मुगलसराय से गया जा रही खाली मालगाड़ी बेपटरी हो गई। लांग हाल मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी उतरने से डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेने जहां तहां खड़ी रही। इससे लोगों को दिक्कत हुई।
72 बोगी वाली मालगाड़ी (लांग हाल) मुगलसराय से गया के लिए रवाना हुई थी। खाली मालगाड़ी शाम पांच बजे भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तभी वह बेपटरी हो गई। इसका इंजन विद्युत पोल से टकरा गया। इससे रेलवे ट्रैक के साथ ओवरहेड तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे डाउन लाइन पर आवागमन बाधित हो गया। ट्रेनों का आवागमन बाधित होने से डाउन की ओर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों को रिवर्सल लाइन के सहारे पास किया गया। कंट्रोल की सूचना पर मुगलसराय से एआरटी मौके लिए रवाना हुई और लाइन को ठीक करने का काम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान ट्रेनों को कासन के सहारे तीसरी लाइन से पार किया गया। इससे ट्रेने विलंबित हुई। इस संबंध में डिप्टी एसएस एसके सिंह ने बताया कि ट्रेनों को तीसरी लाइन से पार कराया जा रहा है। ट्रैक को ठीक करने का काम जारी है।