{"_id":"600881008ebc3e30ba211649","slug":"the-forest-dwellers-caused-a-ruckus-when-they-were-prevented-from-building-the-cm-house-chandauli-news-vns570125320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास बनाने से रोके जाने पर वनवासियों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास बनाने से रोके जाने पर वनवासियों ने काटा बवाल
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के गंगापुर में वर्ष 2018 में लगाए गए प्लांटेशन में मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराने के लिए गिराए जा रहे मैटेरियल को ले जाने से रोके जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को गंगापुर वन चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही चौकी का घेराव कर धरना दिया। चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य रोका गया तो वनचौकी को फूंक दिया जाएगा। लोगों के उग्र तेवर देख वनरक्षक देवेंद्र राम और वन दरोगा विजयी यादव वहां से भाग खड़े हुए और मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी।
उग्र वनवासियों ने चौकी पर खड़ी वन रक्षकों की दो बाइकों में तोड़फोड़ करने के बाद जलाने का भी प्रयास किया। वनवासियों ने कहा कि ग्राम पंचायत गंगापुर में 40 भूमिहीन वनवासियों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। इनमें आधे वनवासियों के बैंक खाते में प्रथम किश्त भी आ चुकी है।
डीएम के निर्देश पर पिछले दिनों तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपाल द्वारा गांवसभा की भूमि की नापी कर आरक्षित वन में लगाए गए प्लांटेशन को ही गांवसभा की भूमि बताकर वनवासियों को आवंटित कर दिया गया है। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर अंतर्गत मझगाई रेंज के गहिला बीट कंपार्टमेंट नंबर सात में वर्ष 2018 में सामाजिक वानिकी योजना से प्लांटेशन का कार्य कराया गया है। राजस्व विभाग के आवंटन किए जाने पर वनवासी मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराने के लिए गिट्टी व बालू गिराने जा रहे थे जिसे वनकर्मियों ने रोक दिया। इससे उग्र वनवासी वन विभाग के गंगापुर चौकी पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर रखी चारपाई, अनाज व बिस्तर को नष्ट कर दिया। उग्र भीड़ ने चौकी के बाहर खड़ी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान की सूचना के बाद चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वनवासी महिला- पुरुषों का समूह काफी देर तक वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पर हंगामा करते रहे। इस मामले में डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अब एसडीएम, तहसीलदार, रेंजर, सर्वे अमीन की मौजूदगी में जमीन की नाप कराई जाएगी।