फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The family was sleeping on the terrace, thieves searched the house

Chandauli News: छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping on the terrace, thieves searched the house
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैथा उर्फ टाडिया गांव में बुधवार की रात घर में घुसे चोर 25 हजार नगदी और लाखों के जेवरात समेट ले गए। पूरा परिवार छत पर सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल पाया। गांव निवासी शिव प्रसाद यादव के परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। मौका पाकर चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 25 हजार नगदी सहित मंगलसूत्र, दो झुमका, पैजनी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर फरार हो गए। सुबह इसकी जानकारी होते ही भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। इस संबंध में एसओ शेषधर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed