फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The family is waiting for the body of the CRPF jawan after his death

Chandauli News: सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद शव का इंतजार कर रहा परिवार

Sat, 09 Aug 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The family is waiting for the body of the CRPF jawan after his death
बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अरविंद यादव की उधमपुर में बस खाई में गिरने से मौत हो गयी । वे ड्यूटी पर जा रहे थे । बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को दिनभर परिवार वाले शव के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन


पहाड़पुर मोलनापुर के रहने वाले अरबिंद यादव ने 19 फरवरी 2010 को सीआरपीएफ ज्वाइन किया था। वह सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे। कही ड्यूटी करने जा रहे थे ,जो बस उधमपुर जनपद के बसंतगढ़ के पास कंदवा इलाके में पहाड़ी रास्ते में 200 फीट बस खाई में गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई । बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम से परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। अरविंद यादव के पिताजी पंचम यादव ने बताया कि वाराणसी की बटालियन लेने गई है। रात में 11:00 बजे के करीब शव को वाराणसी आने की उम्मीद है। शनिवार को सुबह मिट्टी मोलनापुर घर पर आएगी। जिनका अंतिम संस्कार पश्चिम वाहिनी बलुआ घाट पर किया जाएगा। पिता पंचम यादव, माता शांति देवी, पत्नी अर्चना, पुत्र प्रतीक, पुत्री दीक्षा यादव, भाई अनिरुद्ध, बहन प्रियंका का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed